Faridabad Jain News: आचार्य वसुनंदी जी शिष्य क्षपक मुनिराज निशेषानंद जी का हुआ समाधि मरण।

Faridabad Jain News : परम पूज्य राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यानदं जी मुनिराज के शिष्य अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री  वसुनंदी जी के शिष्य पूज्य मुनि श्री निशेषानंद जी महाराज का समाधि मरण आदिनाथ लाल मंदिर जैन फरीदाबाद हरियाणा में हुआ।

कब ली थी सल्लेखना मुनि श्री ने –

Muni Nisheshanad Ji

मुनि श्री ने आचार्य श्री जी से सल्लेखना 3 दिवस पूर्व ही ग्रहण की थी।  आज तीन दिनों के पश्चात उनका उत्तम सल्लेखना के साथ समाधि पूर्वक मरण हो गया है। पूरा चतुर्विध संघ के पावन सानिध्य में डोला यात्रा प्रातः 10 बजे आदिधाम लाल मंदिर NIT फरीदाबाद से निकलेगी।

वर्षायोग 2023 आचार्य श्री वसुनंदी जी का फरीदाबाद हरियाणा में सानंद सम्पन हो रहा है।  आप भी दर्शनों का लाभ अवश्य लेवे।


 

अन्य Jain Khabar –