जैन Family के घर पर अण्डे फेंक कहा अभी तो अंडे मारे है कल गोली मार देंगे।

इंदौर। (Jain1News) भंवरकुंआ थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात बदमाशो ने जैन Family नवीन जैन परिवार के घर पर कई सारे अंडे फेंके।  नवीन जैन जी जब घर की बालकनी में आये। तो उन्हें एक पत्र मिला। जिसमे लिखा था कि आज तो बस अंडे मारे है।  कल गोली मार देंगे। इस पत्र के मिलते ही जैन समाज के लोगो के साथ स्थानीय पुलिस में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज़ करवाई गयी।  पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर आगे की कार्यवाही का आश्वासन भी दिया।  जैन परिवार कपडे का व्यवसाय करते है। और वह भवरकुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनीष बाग कालोनी में निवास करते है।

थाना प्रभारी ने बताया 

थाने के प्रभारी शशिकांत चौरसिया जी ने बताया की 21 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे व्यापारी नवीन जैन को घर की बालकनी में पत्थर में लिप्त हुआ पत्र प्राप्त हुआ। जिस पर लिखा था – ‘ आज अंडे मारे है कल गोली मार देंगे। ‘  और उन्होंने देखा कि दीवार पर अंडे भी फेंके गए है।  तभी वे समाज के लोगो के साथ थाने में आये और रिपोर्ट दर्ज़ कराई।  हमने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 507  में मुकदमा दर्ज़ कर लिया है। पुलिस आस पास लगे हुए cctv की जांच भी कर रही है।  ताकि जिन लोगों ने भी इस घटना को अंजाम दिया है।  उनको उचित दंड मिल सके।

पत्र की फोटो – 

Indore जैन Family Eggs news

नवीन जैन जी ने कहा – 

उन्होंने कहा कि हम यहाँ पर लगभग 30 वर्षों से रह रहे है।  आज तक हमारे साथ ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है।  परन्तु जिस प्रकार की आज घटना घटी है।  इससे कुकृत्य से हमारी धार्मिक भावनाये आहत हुई है। पूरा परिवार इस घटना से आहत है।

अन्य जैन खबरे –