श्री महावीर भगवान की आरती | Shri Mahaveer Swami Ji Aarti

जैन धर्म के अंतिम 24वे तीर्थंकर वर्तमान शासननायक श्री महावीर स्वामी जी आरती ( Shri Mahaveer Swami Ji Aarti ) प्राणिमात्र के कल्याण में सहायक हो।  इसी मंगल भावना के साथ :

Shri Mahaveer Swami Ji Aarti

जय महावीर प्रभो, स्वामी जय महावीर प्रभो |
कुंडलपुर अवतारी-2, त्रिशलानंद विभो |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

सिद्धारथ घर जन्मे, वैभव था भारी-2 |
बाल ब्रह्मचारी व्रत-2, पाल्यो तपधारी |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

आतम ज्ञान विरागी, समदृष्टि धारी-2 |
माया मोह विनाशक-2, ज्ञान ज्योति जारी |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

जग में पाठ अहिंसा, आपहि विस्तार्यो-2 |
हिंसा पाप मिटाकर-2, सुधर्म परचार्यो |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

इह विधि चाँदनपुर में, अतिशय दर्शायो-2 |
ग्वाल मनोरथ पूर्यो-2, दूध गाय पायो |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

अमरचंद को सपना, तुमने प्रभु दीना-2 |
मंदिर तीन शिखर का-2, निर्मित है कीना |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

जयपुर-नृप भी तेरे, अतिशय के सेवी-2 |
एक ग्राम तिन दीनो-2, सेवा-हित यह भी |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

जो कोई तेरे दर पर, इच्छा कर आवे-2 |
होय मनोरथ-पूरण-2, संकट मिट जावे |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

निशि-दिन प्रभु-मंदिर में, जगमग-ज्योति जरे-2 |
हम सेवक चरणों में-2, आनंद-मोद धरें |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

जय महावीर प्रभो, स्वामी जय महावीर प्रभो |
कुंडलपुर अवतारी-2, त्रिशलानंद विभो |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

जय महावीर प्रभो, स्वामी जय महावीर प्रभो |
कुंडलपुर अवतारी-2, त्रिशलानंद विभो |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

 Shri Mahaveer Swami Ji Aarti Namha…

( जैन आरती संग्रह ) इन्हे भी पढ़ने का प्रयास करे :- 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now