Powerful Shrut Panchami Pooja : श्रुतपंचमी पूजा

श्रुतपंचमी महापर्व ( Shrut Panchami Pooja) : शास्त्र पूजा का दिन जैनधर्म के प्रथम ग्रन्थ षट्खण्डागम की रचना अंकलेश्वर गुजरात में इसी दिन पूर्ण हुई थी।   इस वर्ष यह  11 जून 2024 मंगलवार को है।  इस दिन हम सभी बड़े हर्ष उल्लास के साथ जिनवाणी पूजन कर पुण्य कमाएंगे।

श्री जिनवाणी माता मंदिर अंकलेश्वर गुजरात  Location .

श्रुतपंचमी महापर्व ( Shrut Panchami Pooja) प्रारम्भ 

– कवियत्री अरुणा जैन ‘भारती’

स्थापना : कुसुमलता छंद

सरस्वती की पूजा करने, श्री जिनमंदिर आये हम |
भव्य-भारती की पूजाकर, जीवन सफल बनाएं हम ||
श्रुत के आराधन से मन में, ज्ञान की ज्योति जलाएं अब |
पर्यायों को कर विनष्ट अब, निजस्वरूप को पायें सब ||
कर रहे आह्वान मात का, दृढ़ता हमको दे देना |
सदा रहे बस ध्यान आपका, ये ही सबक सिखा देना ||
ॐ ह्रीं श्रीपरमद्रव्यश्रुत षट्खंडागम! अत्र अवतर अवतर संवौषट् (आह्वाननम्)!
ॐ ह्रीं श्रीपरमद्रव्यश्रुत षट्खंडागम! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठ: ठ:! (स्थापनम्)
ॐ ह्रीं श्रीपरमद्रव्यश्रुत षट्खंडागम! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्! (सन्निधिकरणम्)

(जोगीरासा)

प्रासुक निर्मल नीर लिये, प्रभु का अभिषेक करायें |
गंधोदक निज शीश धारकर, प्रभुवाणी चित्त लायें ||
श्रुतपंचमी का पर्व सुपावन, सब मिल आज मनायें |
चारों अनुयोगों की पूजन, करके मन हर्षायें ||
ॐ ह्रीं श्रीषट्खंडागमाय जन्म-जरा-मृत्यु-विनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा ।१।

शीतल और सुवासित चंदन, केसर संग घिसायें |
जिनवाणी का अर्चन करके, अंतर ताप मिटायें ||
श्रुतपंचमी का पर्व सुपावन, सब मिल आज मनायें |
चारों अनुयोगों की पूजन, करके मन हर्षायें ||
ॐ ह्रीं श्रीषट्खंडागमाय संसारताप-विनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा ।२।

चंद्रकांति-सम उज्ज्वल अक्षत, लेकर पुंज बनायें |
श्री जिन आगम पूजन करके, अक्षय पद पा जायें ||
श्रुतपंचमी का पर्व सुपावन, सब मिल आज मनायें |
चारों अनुयोगों की पूजन, करके मन हर्षायें ||
ॐ ह्रीं श्रीषट्खंडागमाय अक्षयपद-प्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा ।३।

महासुगंधित पुष्प मनोहर, चुन-चुनकर ले आयें |
शारदा माँ को भेंट चढ़ाकर, कामवेग विनशायें ||
श्रुतपंचमी का पर्व सुपावन, सब मिल आज मनायें |
चारों अनुयोगों की पूजन, करके मन हर्षायें ||
ॐ ह्रीं श्रीषट्खंडागमाय कामबाण-विध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा ।४।

षट्ररस मय नैवेद्य बनाकर, श्रुत अर्चन को लायें |
श्री जिनवर से करें प्रार्थना, क्षुधा रोग नश जायें |
श्रुतपंचमी का पर्व सुपावन, सब मिल आज मनायें |
चारों अनुयोगों की पूजन, करके मन हर्षायें ||
ॐ ह्रीं श्रीषट्खंडागमाय क्षुधारोग-विनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा ।५।

सुरभित गौघृत शुद्ध भराकर, रतनन दीप जलायें |
अंतर मन भी आलोकित हो, यही भावना भायें ||
श्रुतपंचमी का पर्व सुपावन, सब मिल आज मनायें |
चारों अनुयोगों की पूजन, करके मन हर्षायें ||
ॐ ह्रीं श्रीषट्खंडागमाय मोहांधकार-विनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।६।

दशविध निर्मल गंध मिलाकर, चंदन चूर्ण बनायें |
अष्टकर्म दुर्गन्ध दूरकर, आतम को महकायें ||
श्रुतपंचमी का पर्व सुपावन, सब मिल आज मनायें |
चारों अनुयोगों की पूजन, करके मन हर्षायें ||
ॐ ह्रीं श्रीषट्खंडागमाय अष्टकर्म-दहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।७।

मधुर रसीले श्रीफल, लेकर भारती भेंट चढायें |
संयम, त्याग का पालन करके, मनुज जन्म फल पायें ||
श्रुतपंचमी का पर्व सुपावन, सब मिल आज मनायें |
चारों अनुयोगों की पूजन, करके मन हर्षायें ||
ॐ ह्रीं श्रीषट्खंडागमाय मोक्षफल-प्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा ।८।

आकर्षक मनहारी सुन्दर, वेष्टन नया बनायें |
सब ग्रंथों को करें सुरक्षित, धारा ज्ञान बहायें ||
श्रुतपंचमी का पर्व सुपावन, सब मिल आज मनायें |
चारों अनुयोगों की पूजन, करके मन हर्षायें ||
ॐ ह्रीं श्रीपरमद्रव्यश्रुत-षट्खंडागमाय नवीन वेष्टन समर्पयामीति स्वाहा ।९।

जल से फल तक अष्ट द्रव्य ले, वागीश्वरि गुण गायें |
अर्घ्य चढ़ाकर पद अनर्घ्य की, प्राप्ति करें सुख पायें ||
श्रुतपंचमी का पर्व सुपावन, सब मिल आज मनायें |
चारों अनुयोगों की पूजन, करके मन हर्षायें ||
ॐ ह्रीं श्रीषट्खंडागमाय अनर्घ्यपद-प्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।१०।

तीर्थंकर गणधर मुनिवर को, झुक-झुक शीश नवायें |
जिनवाणी से अंतर्मन का, कर्मकलुष धो जायें ||

 Shrut Panchami Pooja जयमाला

(कुसुमलता छंद)

श्री धरसेनाचार्य गुरु ने, दो शिष्यों को दिया सुज्ञान |
भूतबली अरु पुष्पदंत थे, दोनों शिष्य महागुणवान ||१||

षट्खंडागम की रचना कर, प्रभुवाणी को अमर किया |
गजरथ पर आरूढ़ कराकर, सादर श्रुत को नमन किया ||२||

अंकलेश्वर वह परमधाम है, जहाँ ये उत्सव पूर्ण हुआ |
द्वादशांग में किया समाहित, स्याद्वाद का चूर्ण महा ||३||

शुक्ल पंचमी ज्येष्ठ मास की, पावन पर्व मनाते हैं |
श्रुत का पूजन अर्चन करके, शुद्धातम गुण गाते हैं ||४||

मंगलाचरण लिखा है गुरु ने, जो भी षट्खंडागम में |
णमोकार यह महामंत्र है, पूजित हुआ सकलजग में ||५||

घर-घर पाठ करें नर-नारी, बच्चे भी कंठस्थ करें |
निजपद पाने को मुनिवर भी, मंत्र में ही ध्यानस्थ रहें ||६||

वेष्टन नया चढ़ाकर इस दिन, श्रुत की पूजा करते हैं |
सब ग्रंथों को धूप दिखाकर, उनकी रक्षा करते हैं ||७||

सदा करें श्रुत का आराधन, आत्मसाधना करने को |
होंय निराकुल अंत समय में, कर्म कालिमा हरने को ||८||

दर्शन ज्ञान चरित तप द्वारा, चारों आराधन पायें |
अन्त में आत्मज्ञान कर ‘अरुणा’, मरण समाधि कर जायें ||९||
ॐ ह्रीं श्रीपरमद्रव्यश्रुत-षट्खंडागमाय जयमाला-पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।

(दोहा)

श्रुतपंचमी के पर्व पर, करें जो श्रुत-अभ्यास |
अनुभव में स्वातम मिले, अन्त-समय सन्यास ||
।। इत्याशीर्वाद: पुष्पांजलिं क्षिपेत् ।।

।। श्री श्रुतपंचमी महापर्व ( Shrut Panchami Pooja ) सम्पूर्णम ।।

 


जैन पूजन संग्रह : 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now